Home Featured कोर्ट पहुंचा कोरोना, चार निकले पॉजिटिव।
Featured - मुख्य - January 6, 2022

कोर्ट पहुंचा कोरोना, चार निकले पॉजिटिव।

 

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना के तीसरी लहर ओमिक्रोन ने अब दरभंगा में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। बुधवार को लहेरियासराय अवस्थित दरभंगा व्यवहार न्यायालय परिसर में चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

दरअसल, ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए न्यायालय आने जाने वाले लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जांच में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला न्यायाधीश जावेद आलम ने बताया कि कोर्ट के कोई भी न्यायायिक पदाधिकारी अथवा कर्मी कोरोना पॉजिटिव नही पाए गए हैं। विभिन्न कार्यो से कोर्ट आने वाले बाहरी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं।

उन्होंने बताया कि बिना मास्क और कोविड जांच के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश कोर्ट परिसर में निषेध है। सभी आगन्तुको का कोरोना जांच नियमित रूप से किया जाता है।

Share