Home Featured एसडीओ ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - January 6, 2022

एसडीओ ने किया पेट्रोल पंप का निरीक्षण।

दरभंगा: अनुमण्डल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता एवं अपर अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राहुल कुमार द्वारा संजय फ्यूलिंग स्टेशन, मिर्जापुर एवं दरभंगा पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तेल की माप-तौल, तेल की प्राप्ति एवं वितरण, चालान एवं अभिश्रवों, अग्निशामक यंत्रो की स्थिति एवं लाईसेंस आदि की जाँच की गई। इसके साथ ही वहाँ उपस्थित लाभुकों से बयान लिया गया।

अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा पणन पदाधिकारी (शहरी क्षेत्र), दरभंगा एवं मापतौल निरीक्षक पदाधिकारी, दरभंगा को अग्रेतर कार्रवाई हेतु संयुक्त प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया।

Share