
कोरोना विस्फोट की राह पर दरभंगा: डीडीसी, एसएसपी और एक न्यायिक पदाधिकारी भी निकले पॉजिटिव।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। डॉक्टरों से लेकर नेता और अधिकारी तक कोरोना की चपेट में आ गये हैं।
शुक्रवार को एकतरफ जहां वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेक्रेटरी अनुपम कुमार व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी कोरोना

पॉजिटिव होने की खबर आयी, वहीं पुलिस विभाग के अंदर भी फिर एक बार कोरोना पांव पसारने लगा है। दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार के कोरोना संक्रमित होने की सूचना आ रही है।
दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार एवं डीडीसी तनय सुल्तानिया के साथ साथ व्यवहार न्यायालय के एक न्यायिक पदाधिकारी एवं

कर्मी के भी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिल रही है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नही मिल पायी है।
बताया जाता है कि डीएम राजीव रौशन समेत कई अन्य अधिकारियों
का कोविड टेस्ट किया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बता दे कि गुरुवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय के कर्मी सहित 4 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी।

