
अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नही, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार।
दरभंगा: वॉयस ऑफ दरभंगा द्वारा डीडीसी, एसएसपी एवं एक न्याययिक पदाधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूत्रों से मिली जानकारी पर सूचना जनसंपर्क विभाग ने फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट आने के इंतजार की बात कही है। हालांकि एक न्यायिक पदाधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कर चुके हैं। एसएसपी के विषय मे कई मीडिया श्रोतों की ख़बर मिल रही है।
वहीं डीडीसी तनय सुल्तानिया के विषय मे विशेष रूप से मेडिकल रिपोर्ट के इंतजार की बात जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा की गयी है। हालांकि वॉयस ऑफ दरभंगा ने खबर में भी स्पष्ट कर दिया था कि इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नही है।
बताते चलें कि विश्वसनीय मजबूत श्रोत से मिली जानकारी के आधार पर डीडीसी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर वॉयस ऑफ दरभंगा द्वारा प्रसारित की गयी। परंतु सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा मेडिकल रिपोर्ट के इंतजार की बात पर इस खबर की पुष्टि का फिलहाल इंतजार है।

