
प्रतिकात्मक तस्वीर
बिना मास्क के घूमने वाले बीस व्यक्तियों से वसूले गए दो हजार रुपए।

दरभंगा: कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते शनिवार को थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय के नेतृत्व में सभी अधिकारियों ने पुलिस-बल के साथ भिन्न-भिन्न चौक-चौराहे पर सघन मास्क जांच अभियान चलाया।
इस क्रम में 20 बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से 50 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल एक हजार रुपया जुर्माना वसूला।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अधिकांश लोग मास्क लगाए ही दिखे। कुछ युवा वर्ग ही बिना मास्क के घूमते मिले। बताया कि जिला से प्राप्त निर्देश के आधार पर सात जनवरी से सघन मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन में अब तक दो हजार जुर्माना वसूला गया।

