Home Featured अनुमंडल पदाधिकारी ने उपकारागृह का किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - January 9, 2022

अनुमंडल पदाधिकारी ने उपकारागृह का किया निरीक्षण।

दरभंगा: बेनीपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा ने रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में पुलिस पदाधिकारियों की टीम के साथ बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों के सभी वार्डों का सघन निरीक्षण किया।

वार्ड में बंदियों के रख-रखाव से लेकर उनकी ओर से अपनाए जा रहे सुरक्षात्मक प्रबंधों की भी समीक्षा की। इस दौरान उपकारा के बंदियों के बीच मास्क चेकिग अभियान भी चलाया गया।

Advertisement

निरीक्षण के बाद एसडीओने उपकारा अधीक्षक व जेलर को सुरक्षा प्रबंधों को और सख्त करने का निर्देश देते हुए। कोराना गाइड लाइन का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। कहा- हर स्थिति में जेल में कोरोना गाइडलाइन का सौ प्रतिशत अनुपालन किया जाना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Share