Home Featured मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार।
Featured - मुख्य - January 10, 2022

मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार।

दरभंगा: जिले के हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत के मुखिया नागेश्वर दास को फोन पर उन्हें तथा उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन से जान माल के रक्षा की गुहार लगायी है।

इस संबंध में पीड़ित मुखिया ने प्राथमिकी दर्ज करने हेतु अशोक पेपर मिल थाना में आवेदन भी दिया है। साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाया है, जिसमें उन्हें तथा उनकी पत्नी को कॉल करके

Advertisement

जान से मारने की धमकी दी गयी है।

उक्त मामले के विषय पीड़ित मुखिया नागेश्वर दास ने बताया कि सिधौली पंचायत के वार्ड नम्बर 13 अंतर्गत अनपट्टी निवासी मंजय यादव ने मोबाइल नंबर 8084583545 से उन्हें तथा उनकी पत्नी को बार-बार फोन करके जान मारने की धमकी तथा विभिन्न प्रकार के अश्लील गालियां देते रहे। धमकी में बार-बार सुरहाचट्टी पर कंठ पकड़

Advertisement

कर पटक देने तथा अनपट्टी आने पर जान से मार देने की धमकी दी गयी।

उन्होंने बताया कि गत 7 जनवरी की रात तथा 8 जनवरी की सुबह कई बार फोन करके धमकी दी गयी। इस बात की सूचना उन्होंने तत्काल व्हाट्सएप के माध्यम से थाना एवं अंचलाधिकारी सहित डीएम एवं एसएसपी को भी दे दिया। साथ ही कॉल रेकॉर्डिंग भी भेज दिया। पर कोई कारवाई नही होते देख उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने हेतु एपीएम थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है।

Share