
कोरोना मरीजों केलिए चालू हुआ टेलीमेडिसिन सेंटर।
दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेश के आलोक में जिला स्कूल के परीक्षा भवन अवस्थित डेडीकेटेड हेल्थ कोविड सेंटर से टेलीमेडिसिन सेंटर चालू किया गया।
इस सेंटर के चिकित्सक डॉ. कसिम अनवर एवं फार्मासिस्ट दुर्गेश कुमार ठाकुर द्वारा प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक दरभंगा जिला के जितने भी कोविड- 19 पॉजिटिव मरीज हैं, उनसे

बारी-बारी से व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा रही है, तथा उन्हें चिकित्सीय सलाह दी जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति को टेलीमेडिसिन सेंटर से कोविड-19 संबंधित चिकित्सीय जानकारी लेनी है तो व्हाट्सएप नंबर-8092216211 पर कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।

