
गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत।
कमतौल: थाना क्षेत्र के बड़की लाधा गांव में सोमवार को करीब दो बजे एक गड्ढ़े में डूबने से स्थानीय सूरजकांत कुमार के डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवांशु कुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह घर पर ही खेल रहा था। खेलते-खेलते घर से सटे गड्ढे में लुढ़क गया। गड्ढे में पानी भरा हुआ है। आसपास कही भी जब शिवांशु नहीं दिखा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई।
शंका होने पर गड्ढे में भी तलाश किया गया, जहां से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। फिर कमतौल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह कमतौल थानाध्यक्ष सर्वेश चंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजे जाने सहित अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

