Home Featured बंद घर से लैपटॉप, कागजात सहित हजारों रूपयों की चाेरी।
Featured - मुख्य - January 11, 2022

बंद घर से लैपटॉप, कागजात सहित हजारों रूपयों की चाेरी।

सांकेतिक चित्र

दरभंगा: लहेरियासराय थाना के अभंडा न्यू कृष्णापुरी मोहल्ला स्थित एक बंद घर को चोर ने निशाना बनाते हुए लैपटॉप सहित हजारों रुपए के समान चोरी कर लिया। गृहस्वामी के घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

मामले को लेकर गृहस्वामी इंद्रभूषण ठाकुर की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि वे मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना अन्तर्गत वीघा रोड स्थित वार्ड नंबर 8 के निवासी हैं। दरभंगा में एक कंपनी में कार्यरत हैं और किराया पर मकान लेकर अभंडा मोहल्ला में रहते हैं।

Advertisement

एक जनवरी को वह अपने मुजफ्फरपुर स्थित घर गए हुए थे। वहीं, यहां वापस आए, तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का गेट टूटा हुआ है। साथ ही घर में रखा हुआ लैपटॉप, होम थियेटर, महत्वपूर्ण कागजात सहित कई समान गायब था। इनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए की है। हालांकि घटना चार दिन पूर्व की है।

Share