Home Featured एक ही रात में दो दुकानों से ताला तोड़कर चोरी।
Featured - मुख्य - January 14, 2022

एक ही रात में दो दुकानों से ताला तोड़कर चोरी।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के नौडेगा चौक स्थित अंकित वस्त्रालय तथा पवन कुमार महतो की पान दुकान में गुरुवार की रात्रि चोरी करने का मामला सामने आया है।

इसको लेकर दुकानदार सत्यदेव कुमार महतो व पवन कुमार महतो ने बताया कि प्रतिदिन की तरह अपने दुकान को रात्रि में बंद कर घर चले गए।

घटना की जानकारी सुबह होने पर तब चला, जब लोग चौक पर निकले। इसके बाद दुकान पर पहुंच घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

Advertisement

जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।इसके बाद सत्यदेव ने थाना में लिखित शिकायत कर अपने दुकान से करीब 25 से 30 हजार रुपए मूल्य की कीमती साड़ी व कपड़ा चोरी किए जाने की बात कही।

Share