Home Featured मिथिला विकास संघ ने डीएमसीएच में मरीजों के बीच किया कंबल का वितरण।
Featured - मुख्य - January 16, 2022

मिथिला विकास संघ ने डीएमसीएच में मरीजों के बीच किया कंबल का वितरण।

दरभंगा: मिथिला विकास संघ के तत्वावधान में पिछले कई वर्षों की भांति इस बार भी रविवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस बार कंबल वितरण डीएमसीएच के औषधि विभाग के भर्ती मरीजों के बीच से शुरू होकर अन्य विभागों में भी किया गया।

संघ के पूर्व महासचिव सुजीत कुमार आचार्य ने कहा कि संघ अपने स्थापना काल से ही अन्य कार्यों के अलावा पीड़ित मानवता की सेवा में अपने सामर्थ्य भर सेवा कार्य करता रहा है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

बिप्लव कुमार चौधरी ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी पीड़ित मानवता की सेवा में जरूरतमंदो को सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर कामोद कुमार चौधरी, डॉ आनंद प्रकाश, विकास कुमार झा, दीपक कुमार सिंह ‘ज्योति’ , विकास कुमार’ सोना जी’ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share