Home Featured होम डिलीवरी देने जा रहा युवक शराब के साथ गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - January 16, 2022

होम डिलीवरी देने जा रहा युवक शराब के साथ गिरफ्तार।

दरभंगा: शराबबंदी को सफल बनाने केलिए पूरा सरकारी तंत्र प्रयासरत दिखता है। बड़े माफिया और सप्लाई पॉइंट तक भले प्रशासनिक तंत्र नही पहुंच पा रहा हो, अथवा पहुंचने की मंशा नहीं दिखा रहा हो, पर निचले स्तर पर पियक्कड़ और फॉर्चुनिया को पकड़ने में पूरी तत्परता दिखती है।

इसके साथ ही अब उत्पाद विभाग की टीम एक दो बोतल की होम डिलवरी करने वालों को भी बख्शने के मूड में नही दिख रही है। होम डिलीवरी करने वालों पर भी अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने एकबार फिर मनीगाछी थानाक्षेत्र के पकटोल से एक युवक को होम डिलीवरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Advertisement

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मनीगाछी में कुछ लोग होम डिलीवरी का काम कर रहे हैं। इसी सूचना पर छापेमारी की गयी तो पकटोल में केशव कुमार पाठक नामक युवक पकड़ा गया। उसके पास से दो बोतल ऑफिसर च्वाईस बरामद किया गया जिसकी होम डिलीवरी देने वह जा रहा था।

Share