
मौसम साफ रहने के वाबजूद बर्फीली हवा से बढ़ी ठंढ करा रही सर्दी का एहसास।
दरभंगा: जिले में इनदिनों मौसम तो साफ दिखता है। धूप भी दिन में खिलती है। पर बर्फीली हवा ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। मौसम साफ होने के बावजूद ठंडक से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
पूसा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंडक और भी बढ़ने वाली है। बर्फीली हवा की रफ्तार में और भी इजाफा होगा। सुबह एवं शाम में हल्का कुहासा छाने की संभावना है।
इसके अलावा आसमान में हल्के बादल मंडराते नजर आएंगे। जब जब

आसमान साफ रहेगी तब तब धूप की तपिश महसूस होगी। पिछले 3 दिनों में औसत अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

