Home Featured किराना दुकान का चोरों ने की ताला तोड़ नगद सहित हजारों के समान की चोरी।
Featured - मुख्य - January 18, 2022

किराना दुकान का चोरों ने की ताला तोड़ नगद सहित हजारों के समान की चोरी।

दरभंगा: एकतरफ जहां ठंढ बढ़ने से रात को लोगों को आवश्यक कार्य से निकलने में मुश्किल होता है, वहीं इसके विपरीत चोरों द्वारा अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामले में जिले के कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार के हजारी चौक पर स्थित किराना दुकान का चोरों ने ताला तोड़ नगद सहित हजारों के समान की चोरी की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान बाजार में गत 16 जनवरी की देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर किराना दुकान मे चोरी की घटना

Advertisement

को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत व्याप्त हो गया है। घटना से आहत व्यवसायी कृष्ण कुमार साह ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है।

थाना से महज चार सौ ,पांच सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित हजारी चौक पर जय भोलेनाथ टेडर्स के दुकान का ताला तोड़ चोरी होने की चर्चा मंगलवार की सुबह तब शुरू हो गई जब मालिक अपनी दुकान खोलने सुबह नौ बजे वहां पहुंचे। ताला टूटा देख व्यवसायी परेशान हो गये फीर अंदर दुकान में तेल टीन व रिफाइन टीन और चावल बोड़ी

Advertisement

नहीं देख हक्का बक्का हो गये। इस क्रम में उन्होंने पाया की गल्ला का ताला भी टूटा हुआ है।

घटना को लेकर दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि गल्ला में रखे पांच हजार के सिक्के के साथ चोर सरसों तेल की 15 लिटर की 15 टीन व एक लिटर एवं पांच लिटर की एक एक पेटी तथा 15 लिटर की रिफाईन की 15 टीन और 25 किलो चावल की नौ बोड़ी लेगये है।

व्यवसायी की ओर से पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी घटना स्थल का मुआवना करने गये थे।

Share