Home Featured जिला परिषद सभागार में सदस्यों ने जिप उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से किया स्वागत।
Featured - मुख्य - January 19, 2022

जिला परिषद सभागार में सदस्यों ने जिप उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से किया स्वागत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिला परिषद उपाध्यक्ष ललिता झा ने बुधवार को जिला परिषद कार्यालय पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला परिषद सभागार में उनके स्वागत में अभिनन्दन समारोह का भी आयोजन किया गया।

लगातार दूसरी बार जिला परिषद उपाध्यक्ष बनी ललिता झा का पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सदस्यों ने पाग माला पहना कर उन्हें

Advertisement

सम्मानित किया। इस अवसर पर कई जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे।

सम्मान से अभीभूत जिप उपाध्यक्ष ललिता झा ने अभिनंदन एवं सहयोग केलिए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जीत सभी सदस्यों की जीत है। सबके सहयोग से आज वे इस जगह पर पहुंची हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल में जो विकास के कार्य अधूरे रह गए, उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Share