Home Featured पार्टी के दिवंगत नेता के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा।
Featured - मुख्य - January 20, 2022

पार्टी के दिवंगत नेता के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा।

दरभंगा: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा गुरुवार को जिले के हायाघाट प्रखण्ड के मझौलिया गांव पहुंचे। वे मझौलिया निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व0 गजेंद्र चौधरी उर्फ गज्जू बाबू के परिजनों से मिले। ।

परिजनों से मिलकर डॉ0 झा ने शोक सांत्वना व्यक्त किया एवं मृतक की आत्मा की शांति केलिए प्रार्थना की।

इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला सचिव बसंत कुमार झा, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष मो0 चाँद के साथ साथ जिला एवं प्रखण्ड कमिटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Share