Home Featured अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चला सघन मास्क चेकिंग अभियान।
Featured - मुख्य - January 21, 2022

अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चला सघन मास्क चेकिंग अभियान।

दरभंगा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जगह जगह मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिला से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक अधिकारीगण मास्क चेकिंग कर रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के बेनीपुर क्षेत्र में अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा द्वारा क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को अंचलाधिकारी ने बेनीपुर, धरौड़ा, आशापुर एवं बहेड़ा बाजार में मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ छोटे बड़े कारोबारी, दुकानदारों को स्वयं मास्क

Advertisement

लगाने तथा ग्राहकों को भी मास्क लगाने के बाद ही दुकान पर आने कि सलाह दी।

धरौड़ा चौक पर बड़े, छोटे वाहनों को रोककर जांच किया। साथ ही संबंधित वाहन के चालक एवं यात्री को बिना मास्क लगाकर घर से बाहर नहीं निकलने, दूरी बनाकर रहने एवं समय-समय पर हाथ धोने की बात कही। इस दौरान बहेड़ा थाना की पुलिस भी साथ थी।

Share