Home Featured राजीव चौधरी बने हनुमाननगर मुखिया महासंघ के अध्यक्ष।
Featured - मुख्य - January 21, 2022

राजीव चौधरी बने हनुमाननगर मुखिया महासंघ के अध्यक्ष।

दरभंगा: पंचोभ पंचायत के मुखिया राजीव कुमार चौधरी को जिले के हनुमाननगर प्रखंड के मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड मुखिया महासंघ का चुनाव पंचोभ के मुखिया राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से राजीव कुमार चौधरी को अध्यक्ष, आभा देवी और इन्दु देवी को उपाध्यक्ष, आरीफ हासमी को महासचिव, लालबाबू

Advertisement

पासवान व श्याम राय को सचिव, रूब्बी खातून को कोषाध्यक्ष, विपिन कुमार साह को मीडिया प्रभारी चुना गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में विभाग हम जनप्रतिनिधियों और आम जनताओं की समस्या का निराकरण नहीं करता है तो हम लोग आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार करेंगे साथ ही 73वें संशोधन को अक्षरश: लागू कराने के लिए आंदोलन करेंगे।

Share