Home Featured बहादुरपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष बने श्यामनंदन व नारायण जी झा बनाए गए संरक्षक।
Featured - मुख्य - January 24, 2022

बहादुरपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष बने श्यामनंदन व नारायण जी झा बनाए गए संरक्षक।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड में मुखिया संगठन के चुनाव को लेकर रविवार को पूर्व मुखिया नारायण जी झा की अध्यक्षता में कुशोत्थर पंचायत में बैठक हुई। इसमें 18 पंचायतों के मुखिया एवं प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से टीकापट्टी देकुली के मुखिया श्यामानन्द यादव को प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष, तारालाही की मुखिया रूपम सिन्हा को उपाध्यक्ष और बहादुरपुर देकुली के मुखिया सुरेश कामत को सचिव बनाया गया।

उघरा के पूर्व मुखिया सह मुखिया पति नारायणजी झा को संरक्षक बनाया गया।

मौके पर हनुमाननगर के प्रमुख संतोष कुमार यादव, मुखिया मनोज कुमार सिंह, जनक पासवान, गुड्डू, इंद्रजीत कुमार यादव, रूपम सिन्हा, चंद्रशेखर झा, वसंत कुमार झा, सुभा देवी, रीना देवी, प्रियंका कुमारी, पूजा चौधरी, कुमारी, पूर्व मुखिया उज्वल कुमार,  कुमारी नीलम आदि उपस्थित थे।

Share