Home Featured युवा व्यवसायी अमरजीत अंकेश ने थामा लोजपा (रामविलास) का दामन, बनाये गए सदर प्रखंड के अध्यक्ष।
Featured - मुख्य - January 27, 2022

युवा व्यवसायी अमरजीत अंकेश ने थामा लोजपा (रामविलास) का दामन, बनाये गए सदर प्रखंड के अध्यक्ष।

दरभंगा: जाने माने युवा व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत अंकेश ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी नयी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने लोजपा (रामविलास) का हाथ थामा है।

लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा ने अमरजीत अंकेश का पार्टी में स्वागत करते हुए उनका पुष्पमाला पहना कर अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के सदर प्रखंड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा नेता जमुई सांसद चिराग पासवान की सोच है, उसी के अनुरूप है हमने भी युवा वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इसी के तहत अमरजीत अंकेश को सदर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत अंकेश ने इस सम्मान केलिए शीर्ष नेतृत्व को एवं जिला अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए अपने कार्य के प्रति निष्ठा का भरोसा दिया है।

Advertisement

इस अवसर पर रमाकान्त पासवान, पूनम देवी पूर्व प्रत्याशी, सत्येन्द्र झा, अमरेश कुमार सिंह राठौर, छितन पासवान, बालकृष्ण आचार्य, ममता पूर्वे, विवेक भारती, ललित दास, वरुण कुमार झा, गौरी संकर पासवान, सुबोध पासवान, सतीश कुमार पासवान, धीरज कुमार झा, रमाकान्त पासवान ( गौरबौराम ), गणेश पाठक, इंद्रभूषन झा, डॉ शंभु पासवान, अशोक मिश्र, कुंदन पासवान एवं नीतीश पासवान सहित जिला कई पदाधिकारी एवं प्रखंड के अध्यक्ष मौजूद थे।

Share