Home Featured सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों केलिए विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।
Featured - मुख्य - January 31, 2022

सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों केलिए विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सोमवार को दरभंगा पुलिस के चार पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिले के प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में किया गया।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने सोमवार को चार पुलिस पदाधिकारियों को विदाई दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें भेंट स्वरूप गीता प्रदान किया गया।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस परिवार से लंबी अवधि के बाद वे लोग सेवानिवृत्त हुए हैं। पुलिस में हर प्रकार की चुनौती होती है। उस चुनौती का सामना करने के बाद पुलिस अधिकारी बेदाग निकल जाते हैं। यही पुलिस की खासियत होती है।

रिजर्व डीएसपी जगदानंद ठाकुर ने कहा कि पुलिस की वर्दी भाग्यशाली लोगों को मिलती है। उन्होंने अपने सेवा काल के अनुभवों

Advertisement

की जानकारी देते हुए कहा कि हमने दरभंगा जिले में क्रिकेट खेल की तीनों पारी की तरह नौकरी में खेला है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पहचान वर्दी से होती है।

सेवानिवृत्त अधिकारियों में रिजर्व डीएसपी जगदानंद ठाकुर, एसएसपी कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक बाल कृष्ण यादव, मानवाधिकार प्रभारी मुरारी राम व सेवा पुस्तिका प्रभारी शंभू नाथ शामिल हैं।

Share