
स्वतंत्रता संग्राम की गवाह रही अनीश फातिमा के निधन पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बुधवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज निवासी स्वर्गीय अब्दुल मन्नान की 108 वर्षीय पत्नी अनीश फातिमा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
उनके निधन की खबर सुनकर इलाके में शोक की लहर फैल गयी। सुबह से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। समाज के सभी वर्गों के लोग उनके अंतिम दर्शन को लालायित दिखे।
उनके जीवनकाल और व्यक्तित्व के सम्बंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि फातिमा का जन्म सन 1914 में हुआ था। आज़ादी की लड़ाई को उन्हें काफी करीब से देखने का मौका
मिला था। वह आस पड़ोस के लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के किस्से भी सुनाया करती थी।
लोगों ने बताया कि जब जब स्वतंत्रता दिवस आता था, वह खुशियां मनाया करती थी। वह अपने सामर्थ्य अनुसार समाज के जरूरतमंदों की मदद में भी सदा तत्पर रहती थी। आज भले ही अनीश फातिमा
इस दुनिया में नहीं है, पर इनके द्वारा किए गए अच्छे कामों और इनके अच्छे व्यवहार को लोग हमेशा याद करते रहेंगे।
इसके बाद बुधवार को ही पूरे विधि विधान के साथ जनाजे की नमाज अदा करते हुए उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया।

