
गाय द्वारा स्वस्थ जुड़वां बछड़े को जन्म देने की खबर इलाके में बना चर्चा का विषय।
दरभंगा: सामान्य तौर पर किसी गाय द्वारा जुड़वे बच्चों को जन्म देना और दोनों बच्चों का एकदम स्वस्थ रहना, बिरले ही देखा जाता है। परन्तु प्रकृति कब चमत्कार कर दे, यह किसी को पता नही होता है।
कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जिले के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर देकुली पंचायत के रामपुर मदन गांव में। दरअसल रामपुर मदन निवासी पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा की गर्भवती गाय ने मंगलवार की देर रात एकसाथ दो बछड़े को जन्म दिया। दोनों बछड़े बाछा ही हैं और दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। जिस किसी ने इस खबर को सुना, वे आकर देखे बिना नही रह सके।
मौके पर मौजूद पशु चिकित्साकर्मी अनुज कुमार यादव ने बताया कि इस गाय का कृत्रिम तरीके से गर्भधारण उन्होंने ही करवाया था। साथ ही साथ समय समय पर चेकअप करके आवश्यक दवाएं भी देते रहे।

इसी का परिणाम है कि जुड़वा बछड़े होने के वाबजूद दोनों बछड़े स्वस्थ हैं।
वहीं पशुपालक एवं गाय के मालिक देवकुमार झा कांवर लेकर वसंत पंचमी को महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा करने केलिए देवघर के रास्ते में हैं। वे इसे महादेव की कृपा मानते हैं।

