
ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए शुरू करें अभियान: डीएम।
दरभंगा: जिलाधिकारी सह जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजीव रौशन ने बुधवार को जिले के सभी बीडीओ, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र निर्गत किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जिला स्तर पर कोविड टीकाकरण की समीक्षा के क्रम में निर्णय लिया गया है कि ‘हमारा ग्राम शत-प्रतिशत टीकायुक्त अभियान’ पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए शुरू किया जाये।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने क्षेत्रार्न्गत पंचायती राज जनप्रतिनिधि यथा मुखिया एवं वार्ड मेंबर तथा विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उक्त अभियान के संबंध

में जानकारी देते हुए उन्हें प्रोत्साहित करें, किया जाए, ताकि उनके सहयोग से उनका ग्राम शत-प्रतिशत टीकाकृत हो जाए।
उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके ग्राम को टीकाकरण की विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धि के आधार पर अंक देते हुए मुल्यांकन कर अच्छा कार्य करने वाले गांव के जन प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 से 18 उम्र वर्ग के शत-प्रतिशत योग्य लाभार्थियों के टीकाकरण के लिए 40 अंक, 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग वाले प्रिकॉशनरी डोज वालों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए 25 अंक, प्रथम डोज के शत-प्रतिशत लाभार्थियों के टीकाकरण के लिए 10 अंक एवं द्वितीय डोज (ड्यू लिस्ट) के लाभार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए 25 अंक निर्धारित किये गये हैं।

