Home Featured बिन मौसम बारिश और तेज हवा ने लुढ़का दिया पारा, अलाव से चिपके रहे लोग।
Featured - मुख्य - February 4, 2022

बिन मौसम बारिश और तेज हवा ने लुढ़का दिया पारा, अलाव से चिपके रहे लोग।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: गुरुवार की देर रात से जिले में शुरू हुई बारिश और तेज पुरबा हवा से जनजीवन बेहाल हो गया। शुक्रवार को दिनभर तेज हवा चलती रही और रुक-रुककर हल्की बारिश भी हुई। हालांकि इस दौरान थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली थी, पर ठंडी हवा के सामने वह बेअसर साबित हुई। शाम चार बजे के बाद बारिश फिर से शुरू होने से बाजार में जगह-जगह कीचड़ व जलजमाव हो गया है।

वहीं सरस्वती पूजा के प्रसाद व सजावट की सामग्री खरीदने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बारिश के कारण

Advertisement

मूर्तिकारों को मूर्ति की सुरक्षा व सही समय पर रंग-रोगन पूरा करना मुश्किल हो रहा है। बारिश व तेज हवा से सरसों की फसल गिरने से किसानों को काफी क्षति हुई है।

बारिश से जहाँ ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है, वहीं शहरी क्षेत्र में कई मुहल्लों में जलजमाव एवं कीचड़ की समस्या उतपन्न हो गयी। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आये परीक्षार्थियों के अभिभावकगण बारिश से बचने केलिए दुकानों एवं मकानों का सहारा लेते नजर आये।

ठंढ़ से बचने केलिए कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में जहां हीटर जलते रहे, वहीं घरों एवं चौक चौराहों पर लोग अलाव जलाये दिखे।

Share