Home Featured ट्रैफिक पोस्ट में स्कोर्पियो ने मारी टक्कर, बगल में खड़े ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे।
Featured - मुख्य - February 4, 2022

ट्रैफिक पोस्ट में स्कोर्पियो ने मारी टक्कर, बगल में खड़े ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के दौनार चौक पर ट्रैफिक पोस्ट में एक स्कोर्पियो द्वारा टक्कर मार देने से अफरातफरी की स्थिति उतपन्न हो गई। स्कोर्पियो के तेज रफ्तार होने से ट्रैफिक पोस्ट पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। साथ ही पास में खड़ी ई-रिक्शा के परखच्‍चे उड़ गए। घटना में ई-रिक्शा पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। इसमें ई-रिक्शा मालिक व दोनार निवासी रामानंद कुमार, उनकी पत्नी मालती देवी, पुत्री 10 वर्षीय अंजली कुमारी एवं पुत्र 17 वर्षीय प्रियांशु शामिल हैं। इसमें अंजली कुमारी गंभीर रूप से जख्मी है। सभी घायलों का इलाज दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल डीएमसीएच में चल रहा है।

इधर, घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने स्कोर्पियो चालक को पकड़कर धुनाई कर दी। हालांकि, मौके पर पहुंची बेंता

Advertisement

ओपी पुलिस ने लोगों के आक्रोश को शांत कराते हुए चालक को गिरफ्तार कर स्कार्पियो को जप्त कर लिया।

बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग पास के ही ब्रह्मस्थान के समीप हो रहे भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Share