Home Featured ग्राम सभा की बैठकों के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।
Featured - मुख्य - February 4, 2022

ग्राम सभा की बैठकों के लिए जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

दरभंगा: डीएम राजीव रौशन ने सभी बीडीओ व प्रखंड पंचायत राज अधिकारियों को आगामी 28 फरवरी तक ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में डाटा अपलोड किये जाने की जानकारी देते हुए ग्राम सभा की बैठकों के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश जारी किया है।

बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का भी आदेश जारी किया है।

बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी आने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने के लिए आयोजित होने वाली ग्राम सभा को स्थगित किये जाने का निदेश निर्गत किया था।

Share