Home Featured शौच के लिए गई युवती की नदी में डूबने से मौत की आशंका!
Featured - मुख्य - February 6, 2022

शौच के लिए गई युवती की नदी में डूबने से मौत की आशंका!

दरभंगा: केवटी प्रखंड की माधोपट्टी पंचायत के माधोपट्टी (वार्ड संख्या- 4) गांव स्थित बागमती नदी में रविवार की सुबह शौच करने गई एक युवती की डूबने से मौत हो गई। उसकी पहचान माधोपट्टी गांव निवासी महादेव साह के 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई है। निशा सुबह करीब छह बजे अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकली थी।

इसी दौरान श्मशान घाट के समीप उसका पांव अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गई। छोटी बहन ने इसकी जानकारी अपने स्वजनों को दी। जानकारी मिलते ही स्वजन नदी की ओर दौड़ पड़े।

स्वजनों की चीख से गांव में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे मछुआरों ने नदी में छलांग लगाकर युवती को खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मोहम्मदपुर व मोहनमठ गांव से गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली।

Advertisement

इधर, सूचना मिलते ही सीओ गंगेश झा व कमतौल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। सीओ ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन में जुट गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। शाम के करीब छह बजे टीम वापस दरभंगा लौट गई। इधर, निशा की मां बबीता देवी के अलावे स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Share