Home Featured शहर में बढ़ा चोरों का आतंक, गोदाम की दीवार काटकर ढ़ाई करोड़ का माल कर दिया साफ।
Featured - मुख्य - February 6, 2022

शहर में बढ़ा चोरों का आतंक, गोदाम की दीवार काटकर ढ़ाई करोड़ का माल कर दिया साफ।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर धर्मपुर मिथिला कॉलोनी स्थित बालाजी व दुर्गा एजेंसी के गोदाम में रविवार की रात चोरों ने दीवाल तोड़कर वहां रखे खाने-पीने व अन्य ब्रांडेड कंपनियों के सभी सामान की चोरी कर ली। चोरों ने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। घटना को लेकर एजेंसी के मालिक नाज कुमार हांबी ने ढाई करोड़ के सामान की चोरी हो जाने का आवेदन थाने में दिया है।

बताया जाता है कि चोरों ने दुकान में प्रवेश कर सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी के तार को काट दिया। इसके बाद अंदर रखे सामान को गायब कर दिया। जाते-जाते सीसीटीवी के डीवीआर व तीन कंप्यूटर सहित कई अन्य सामान अपने साथ ले गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

श्री हांबी ने कहा कि मिथिला कॉलोनी में उनके नाम से बालाजी एजेंसी व उनकी पत्नी के नाम से दुर्गा एजेंसी है। वे कई ब्रांडेड कंपनियों के वितरक हैं। शनिवार की शाम दुकान बंद कर वे घर चले गए। रविवार की सुबह मकान मालिक का फोन आया कि आपकी

Advertisement

दुकान के बाहरी गेट का ताला टूटा हुआ है। साथ ही चोरों ने गोदाम की दीवाल को तोड़कर अंदर रखे सभी सामान की चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही वे अपनी दुकान पर पहुंचे। वहां अंदर रखा सारा सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई।

बताया जाता है कि दुकान के अंदर से शराब की दो खाली बोतलें तथा पांच ग्लास मिले हैं। इससे प्रतीत होता है कि कम से कम पांच की संख्या में चोर थे। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर उसका हार्ड डिस्क अपने साथ ले गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान के अंदर ढाई करोड़ का सामान था। इसकी लिखित शिकायत विश्वविद्यालय थाने की पुलिस से की गयी है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

Share