
संदेह के घेरे में आया ढ़ाई करोड़ की चोरी का मामला, एसएसपी ने गठित की जांच कमिटी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के लक्ष्मीसागर मुहल्ले में दवा के गोदाम में हुई ढाई करोड़ के सामान की चोरी का मामला अब संदेह के घेरे में आ गया है। रविवार को सामने आये इस बड़ी चोरी से पुलिस की किरकिरी होने लगी थी। पर सोमवार को दरभंगा के प्रभारी एसएसपी द्वारा इसे संदेहास्पद बताने के बाद फिलहाल पुलिस की किरकिरी रुकने की संभावना है।
बता दें कि शनिवार की देर रात बालाजी एवं दुर्गा एजेंसी के गोदाम से करीब ढाई करोड़ के दवा एवं उपकरणों के चोरी के मामले ने सनसनी मचा दी थी। पुलिस पर सवाल उठने लगे थे। जांच केलिए एसएसपी

अशोक कुमार प्रसाद स्वयं भी स्थल पर पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद एसएसपी ने चोरी के मामले में कई बिंदुओं पर संदेह जताया है।
इस संबंध में सोमवार को मीडिया को जानकारी देते हुए प्रभारी एसएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने जो बातें बतायी हैं, उनमें कुछ चीजें स्पष्ट नहीं हो रही है। जितनी बड़ी मात्रा में सामानों की चोरी हुई है, उसे ले जाने केलिए बड़े वाहन की आवश्यकता थी। उक्त गोदाम के बगल में ही सरस्वती पूजा हो रहा था। लोग जगे हुए थे और उन्हें कोई भनक नहीं लगी। किसी बड़े वाहन को भी किसी ने नहीं

देखा। इसके अलावा गोदाम के बीमा कराये जाने की बात भी पता चली है। इसके अलावा कुछ अन्य बिंदुओं पर भी शिकायतकर्ता स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
प्रभारी एसएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच केलिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में सदर इंस्पेक्टर एवं विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष के साथ एक विशेष जांच टीम गठित की गयी है। दो तीन दिनों में मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

