
कृषि अनुदान का लालच देकर साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए 72 हजार रूपए।
दरभंगा: साइबर अपराधियों ने कृषि अनुदान देने की लालसा देकर 72 हजार रुपए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी ललित चौधरी से ठगी किया है।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी ललित चौधरी ने सोमवार को थाने में दिए आवेदन में बताया है कि साइबर अपराधियों की ओर से कॉल करके कृषि अनुदान राशि देने की बात किया। जिसके बाद ओटीपी लिया और फिर खाते से कुल 72000 रुपए की राशि निकासी कर ली गई है।

साइबर अपराधियों ने ललित चौधरी को अनुदान देने के लिए बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड अपने व्हाट्सएप नंबर पर लिया। फिर मोबाइल फोन पर ओटीपी भेज कर भेज उसे मांगा और रुपए निकाल लिया।

