Home Featured ग्रामीण महिलाओं के घरेलू उत्पादों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने केलिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की पहल।
Featured - मुख्य - February 7, 2022

ग्रामीण महिलाओं के घरेलू उत्पादों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने केलिए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की पहल।

दरभंगा: मशरूम किसान के रूप में चर्चित बहादुरपुर प्रखंड के ओझोल ग्राम निवासी वंदना झा ने अब ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने को लेकर एक नयी शुरुआत करने जा रही है। इस कार्य केलिए सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी झा के सहयोग से लघु उद्योग स्थापित कर घरेलू उत्पाद निर्माण करने वाली महिलाओं को बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा।

इसी को लेकर सम्बंधित क्षेत्र के लोगों के साथ कामिनी झा के सुंदरपुर आवास पर एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान उत्पादन, भंडारण, प्रचार प्रसार एवं विक्रय आदि मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म का निर्माण कर इसे ग्लोबल बनाने पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

बैठक के दौरान मृणालिनी झा, उर्वशी सिंह, व्यवसायी ओमप्रकाश झा, तकनीकी एक्सपर्ट के रूप में ई0 विशाल गौरव आदि भी मौजूद थे।

Share