Home Featured दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर।
Featured - मुख्य - February 9, 2022

दरभंगा शहरी क्षेत्र के 80 हजार घरों में लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर।

दरभंगा: नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दरभंगा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटर अधिष्ठापन का कार्ड का उद्घाटन मंगलवार को समाहरणालय स्थित अल्पसंख्यक कार्यालय में जिलाधिकारी राजीव रोशन सहित ईडीएफ के मनोज कुमार सिंह, प्रकाश रंजन सिंह, बबलू आलम फीता काटकर प्रीपेड मीटर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्युत विभाग दरभंगा जिला अंतर्गत दरभंगा शहरी उपभोक्ताओं के पुराने परंपरागत मीटर को नई तकनीकी वाले स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य मंगलवार से प्रारंभ कर दिया गया है।

Advertisement

वहीं बिजली विभाग के अधिकारी ने जानकारी दिया कि मीटर अधिष्ठापन के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में उपभोक्ता मोबाइल नंबर 7763818777 पर संपर्क कर सकते हैं। मौके पर विद्युत अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार दास, शहर के बिजली कार्यपालक अभियंता नवीन मंडल, ईईएसएल बिहार हेड अमरेश कुमार, आशीष रंजन, मनोज कुमार सिंह, प्रकाश रंजन सिंह, बबलू आलम, विपुल झा, आनंद झा, पवन सिंह भी थे।

Share