
वार्ड सचिव चयन के दौरान विवाद में चली गोलियां।
दरभंगा: कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र की उसड़ी पंचायत के कोला में वार्ड सचिवों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गोलीबारी की घटना हो गई।
जानकारी के अनुसार वार्ड सचिव के चयन के लिए कोला गांव में वार्ड संख्या नौ एवं 10 के सचिव के लिए वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई थी। बैठक में वार्ड सचिव के चयन को लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद इस कदर बढ़ा कि हवाई फायरिंग होने लगी।

गोली चलने से ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बैठक से लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष भगवान सिंह ने पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। घटनास्थल के लिए पुलिस को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

