Home Featured दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए नगद सहित कीमती कॉस्मेटिक समान की चोरी।
Featured - मुख्य - February 8, 2022

दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए नगद सहित कीमती कॉस्मेटिक समान की चोरी।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के भेलूचक मोहल्ले के एक आवासीय परिसर में स्थित जनरल स्टोर की दुकान का ताला काटकर सोमवार की रात चोरी की गई। चोर दुकान में रखे काउंटर को उठाकर कुछ दूर एक खाली जगह पर ले गया। वहां काउंटर को तोड़ उसमें मौजूद लगभग 10 हजार नगद एवं हजारों रुपये के कई कीमती कॉस्मेटिक का सामान चुरा लिया।

सुबह जगने पर दुकानदार आलोक कुमार ने दुकान के आगे व पीछे दोनों गेट का ताला टूटा देखा। इसके बाद उन्हें दुकान में चोरी हो जाने की बात समझ में आई। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सरवर आलम को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। चोर को ढूंढने के लिए पुलिस लाइन से खोजी कुत्ता बुलाया गया।

Advertisement

खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूर चोर द्वारा उठाकर ले जाए गए काउंटर तक पहुंचा। इसके बाद कुत्ता काफी दूर गांधीनगर कटरहिया मोहल्ला तक पहुंचा, लेकिन वह चोर को ढूंढने में सफल नहीं हुआ। घटना को लेकर दुकानदार आलोक कुमार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष श्री आलम ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले की शिनाख्त कर उसे पकड़ लिया जाएगा।

Share