
निकाय चुनाव के महागठबंधन के प्रत्याशी ने दो दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क।
दरभंगा: स्थानीय निकाय चुनाव के महागठबंधन के प्रत्याशी राजद नेता उदय शंकर यादव बुधवार को कुशेश्वरस्थान के दर्जनों पंचायत में जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंपर्क किया।
भ्रमण कार्य के दौरान उदय शंकर यादव ने कहा जनता कि वोट से ही एमएलए, एमपी और पंचायत के मुखिया, समिति और वार्ड सदस्य चुने जाते तो पंचायत जनप्रतिनिधि के साथ दोयम दर्जा का व्यवहार आखिर क्यों? मैं आप सभी जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं अगर चुनाव जीता, तो दोयम दर्जे के खिलाफ सदन में लड़ाई लड़ने का काम करुंगा और आप सभी पंचायत जन प्रतिनिधियों के पेंशन टीए, डीए के लिए आवाज उठाउंगा।

मौके पर बेर पंचायत के मुखिया मो मोजीब, चिंगरी पंचायत के मुखिया बीरेंद्र चौपाल, गोठानी पंचायत के मुखिया अलाउद्दीन, दिनमो के मुखिया अभिशाप कुमार यादव, पकाही झझड़ा के मुखिया पप्पू मांझी, बड़गांव के मुखिया शारदा देवी साथ में चल रहे कुशेश्वर पश्चिमी के प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर यादव आदि थे।

