Home Featured मां जगदम्बा हाॅल्ट पर गाड़ी ठहराव को लेकर आंदोलन तेज।
Featured - मुख्य - February 9, 2022

मां जगदम्बा हाॅल्ट पर गाड़ी ठहराव को लेकर आंदोलन तेज।

दरभंगा: सकरी-हरनगर रेल खंड पर नवादा गांव के पास श्रमदान व जनसहयोग से निर्मित मां जगदम्बा हाॅल्ट पर गाड़ी ठहराव को लेकर आंदोलन और तेज हो गया है। एक ओर जहां उक्त मांग को लेकर संघर्ष समिति सदस्यों की ओर से 2 फरवरी धरना जारी है। वहीं, बुधवार को संघर्ष समिति के मांग के समर्थन में मुखिया उगन झा एवं पंचायत समिति सदस्य राघव झा के नेतृत्व में लोगों ने बहेड़ा-झंझारपुर पथ में रेलवे फाटक को दो घंटे तक जामकर जमकर रेलवे विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी किया।

Advertisement

जाम स्थल पर अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा एवं थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम के पहल पर आंदोलनकारी पदाधिकारियों की बात को मानते हुए तत्काल सड़क जाम को हटा दिया। साथ ही आंदोलनकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द रेलवे विभाग के अधिकारी आंदोलनरत संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ सार्थक वार्ता नहीं किया तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मुखिया उगन ने कहा कि एक सप्ताह से आंदोलन चल रहा है। लेकिन उक्त विभाग के अधिकारी वार्ता करने के बजाय उक्त रेल खंड पर गाड़ी का परिचालन ही बंद कर दिया है। जो बहुत ही निंदनीय बात है। रेलवे विभाग आमजनों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। जो अब चलने वाली नहीं है। वहीं हाॅल्ट परिसर में चल रहे धरना आठवें दिन भी जारी है। और रेल परिचालन सात दिनों से बंद है। जिससे आम जन परेशान हैं। इस संबंध में उक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णानंद झा दादा एवं सचिव राम कुमार झा बब्लू ने बताया कि जब तक विभाग सकारात्मक वार्ता नहीं करेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हाल्ट परिसर में रेलवे के अधिकारियों के लिए बुद्धि शुद्धी हवन यज्ञ किया जाएगा।

Share