
भूमि विवाद के 11 मामले में हुई सुनवाई।
दरभंगा: बुधवार को अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर के कार्यालय प्रकोष्ट में अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर राहुल कुमार एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर कृष्ण नन्दन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विभागीय निदेश के आलोक में भूमि विवाद मामलों से संबंधित बैठक की गयी।
बैठक में पूर्व के लंबित 07 मामले तथा नये भूमि विवाद से सबंधित 04 मामलों की सुनवाई की गई। उक्त 11 मामलों में से 3 मामले में समझौता के आधार पर विवाद निष्पादित किया गया। शेष 8 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित नहीं थे।

सभी संबंधित को विस्तृत जाँच प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि 23 फरवरी 2022 को उपस्थित होने का निदेश दिया गया। साथ ही महीने के दूसरे एवं चौथे बुधवार को बैठक आहुत करने का भी निर्देश दिया गया।

