
बिजली चोरी के आरोप में 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: चोरी से बिजली का उपयोग करनेवालों की अब खैर नहीं है।विभाग ने ऐसे चोरों के विरुद्ध नकेल कसनी शुरू कर दी है। गुप्त सूचना पर कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर बुधवार को थलवाड़ा पंचायत के सिरनियां व ब्रह्मोतरा गांव में छापेमारी की गई।
जिसमें सिरनियां निवासी जलील के पुत्र अजजीमुल्लाह,नसीम के पुत्र शाहिद, आबिद नदाफ के पुत्र हासिम नदाफ व घूरन साह के पुत्र मोहन साह तथा ब्रह्मोतरा निवासी योगेन्द्र यादव के पुत्र राजकिशोर यादव व राजेन्द्र यादव के पुत्र वीरेन्द्र यादव चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए।

अशोक पेपर मिल थाना में इन 6 लोगों के विरुद्ध विद्युत ऊर्जा चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है।छापेमारी दल में बहादुरपुर उत्तरी के कनीय विद्युत अभियंता रवि कुमार व मानव बल राजू कुमार तथा अभिमन्यु सिंह भी मौजूद थे।

