Home Featured नगर निगम के नवगठित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।
Featured - मुख्य - February 9, 2022

नगर निगम के नवगठित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: नगर निगम सभागार में बुधवार को सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को नगर विकास व आवास विभाग के अपर सचिव सह निदेशक सुशील कुमार मिश्रा ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर निगम की कैबिनेट कहलाने वाली सशक्त स्थाई समिति में महापौर मुन्नी देवी व उप महापौर भरत सहनी के अलावा पार्षद उपेन्द्र कुमार, सुदिषट कुमार महतो, संजीला देवी, शशिचंद पटेल, सहिदा तरन्नुम, मो. अब्दुल्ला व प्रमोद कुमार साह ने शपथ ली। नगर आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कमेटी अब महापौर से मिलकर शहर के विकास की गति को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि

Advertisement

मुझे विश्वास है कि सशक्त स्थाई समिति के सदस्य शहर के विकास और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगे जिससे आम लोगों को सुविधाएं मुहैया होंगी। महापौर मुन्नी देवी ने कहा कि शहर के विकास की गति को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उपमहापौर भरत सहनी ने कहा कि हम लोगों को मिल-जुलकर बहुत कम समय में शहर का अधिक से अधिक विकास करना होगा। मालूम हो कि नगर निगम में शौचालय आवंटन में गलत तरीके से छूट देने के कारण पूर्व महापौर व उपमहापौर सहित सशक्त स्थाई समिति के सात सदस्यों को नगर विकास विभाग ने पदमुक्त कर दिया था।

नगर निगम क्षेत्र में कुल 48 वार्डों में से सात वार्ड पार्षदों को सशक्त स्थाई समिति सदस्य बनाया गया है। यह नगर निगम की अपनी कैबिनेट होगी। इस कैबिनेट के माध्यम से शहर के विकास और साफ-सफाई पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Share