
उप प्रमुख ने लगाया आरोप, दाखिल खारिज के नाम पर कर्मचारी एवं सीओ करते है अवैध वसूली।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी व कर्मचारी के मिलीभगत से दाखिल खारिज के नाम पर अवैध वसूली होता है। बहादुरपुर प्रखंड के उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने इस तरह के आरोप के संबंध में जिलाधिकारी दरभंगा को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि बहादुरपुर प्रखंड के कर्मचारी व अंचलाधिकारी के मिलीभगत से दाखिल खारिज के नाम पर अवैध राशि का वसूली करते हैं। कर्मचारी अपने अधीनस्थ एक प्राइवेट व्यक्ति को रख कर काम करवाते है और अबैध राशि की उगाही का जरिया बना लेते है।

पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी दाखिल खारिज के नाम पर 5 हजार से 10 हजार तक कि वसूली करते है। जबकि सरकार ने ऑनलाईन आबेदन की प्रक्रिया के तहत आवेदन लेने का निर्देश दिया है। लेकिन कर्मचारी ऑनलाईन आवेदन पर जानबूझकर लेट करते है और दाखिल खारिज की प्रक्रिया को लटका कर रखते है।
श्री सिंह का कहना है कि प्रखण्ड में सैकड़ों आवेदन वर्षों से लंबित है। आवेदनकर्ता दरबदर की ठोकरें खा रहा है। श्री सिंह ने जिलाधिकारी दरभंगा से आग्रह किया है कि इस गोरखधंधे पर कार्रवाई करें।

