Home Featured सिंहवाड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी।
Featured - मुख्य - February 10, 2022

सिंहवाड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 लाख रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। चोर घर की चारदीवारी तोड़कर अंदर आए। घर में रखे बक्सा व आलमीरा का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गृहस्वामी शाहनवाज अहमद उर्फ सोना बाबू ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह सपरिवार दरभंगा में रहता है। आठ फरवरी की रात उसके बंद घर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। रिश्तेदार की सूचना पर पैगंबरपुर पहुंचने पर घर की तलाशी ली तो पता चला कि कमरे में रखा अलमीरा व बक्से का ताला टूटा हुआ है। घर में रखे 14 तोला सोना व आधा किलो चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान गायब हैं। उसी मकान में उसके भाई का भी घर है लेकिन उसका सामान सुरक्षित पाया गया।

Share