Home Featured देशी शराब एवं उपकरण के साथ एक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - February 12, 2022

देशी शराब एवं उपकरण के साथ एक गिरफ्तार।

दरभंगा: बीते शुक्रवार की देर शाम गश्ती के दौरान कमतौल थाना पुलिस ने स्थानीय एएलटीएफ टीम की सूचना एवं सहयोग से क्षेत्र के माधोपट्टी, गंज रघौली गांव में छापेमारी की। इस दौरान वहां से स्थानीय शत्रोहन राय को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में स्थानीय प्रदीप मुखिया एवं मदन मुखिया के अलग-अलग घर से शराब बनाने के उपकरण के साथ तैयार शराब भी बरामद की। प्रदीप मुखिया के घर से एक लीटर तैयार देसी शराब व उपकरण एवं मदन मुखिया के घर से दो लीटर देसी तैयार शराब व उपकरण बरामद हुई। दोनों तस्कर अपने घर से फरार पाये गये।

Advertisement

छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे अनि सकलदीप यादव ने बताया कि गिरफ्तार शत्रोहन राय प्रदीप मुखिया के घर से शराब लेकर निकला था तभी उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।

कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि गिरफ्तार शत्रोहन को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं इस मामले में तीन नामजदों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार दोनों तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है

Share