
बिजली चोरी के आरोप में छः लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
दरभंगा: विद्युत आपूर्ति प्रशाखा केवटी और खिरमा के जेई क्रमशः दिनेश कुमार और सरोज कुमार सिंह ने प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरों को पकड़ने की अभियान चलाकर अपने-अपने कार्य क्षेत्र से आधे दर्जन लोगों का को बिजली की चोरी करते पकड़ा है।

मलिया टोल निवासी बिंदेश्वर भगत, बनवारीपट्टी निवासी जय नारायण सहनी, व भोला सहनी, परसा बिशनपुर निवासी नजीर अहमद, व असगरी बेगम, परसा विशनपुर के ही निवासी विजय मंडल पर चोरी से बिजली जलाए जाने के आरोप लगाया गया है।

