Home Featured तालाब में डूबने से छः वर्षीय बालक की मौत।
Featured - मुख्य - February 12, 2022

तालाब में डूबने से छः वर्षीय बालक की मौत।

दरभंगा: अलीनगर गांव की शकीला बानो एवं मो. गुलजार के 6 वर्षीय पुत्र मो. यासीन की गांव के ही तालाब में शनिवार को डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसे तालाब से ढूंढ कर निकालने के बाद तुरंत ही परिजनों ने उसे उठा कर स्थानीय पीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद तुरंत ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव एवं पंचायत के मुखिया मनेसुर रहमान पीएचसी में पहुंचकर मृत बालक को देखा तथा परिजनों को सांत्वना दिया ।

Advertisement

सूचना पाकर स्थानीय थाना के एएसआई परशुराम झा ने पहुंचकर स्थिति की जानकारी लिया एवं कानूनी प्रक्रिया पूरा कर यूडी केस दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित के माता एवं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। शकीला को मृत बेटे से छोटा एक 3 वर्षीय बेटा है,मृतक बच्चे कुछ बच्चों के साथ गेंद से खेल रहा था उसी क्रम में वह तालाब की ओर चला गया था लेकिन डूबते हुए उसे कोई नहीं देखा।

Advertisement

जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई तब तक 2 घंटे से अधिक समय हो चुका था, तब कुछ बच्चों ने बताया कि वह गेंद खेलने के दौरान तालाब की तरफ गया था। जिस पर कई लोग तालाब में तैर कर खोजने लगे तो वह डूबा हुआ पानी में मिला, तब उसे बाहर निकाला गया।

Share