Home Featured अग्निकांड मामले में आठ गिरफ्तार, थानाध्यक्ष के भूमिका की भी होगी जांच।
Featured - मुख्य - February 13, 2022

अग्निकांड मामले में आठ गिरफ्तार, थानाध्यक्ष के भूमिका की भी होगी जांच।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के नगर थानाक्षेत्र के जीएम रोड में मकान तोड़कर पूरे परिवार को जिंदा जलाने के प्रयास की घटना में पुलिस प्रशासन पर बड़ा प्रश्नचिन्ह उठ रहा था। स्थानीय थाना एवं एसएसपी को एक दिन पूर्व भी सूचना देने के वाबजूद घटना घटित हो जाने पर पुलिस की मिलीभगत भूमाफियाओं से होने की चर्चा आम थी। लगातार बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए फिलहाल पुलिस ने बीस अज्ञात में से आठ आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। हालांकि मुख्य नामजद आरोपी शिव कुमार झा अभी भी फरार है।

रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर दरभंगा के प्रभारी एसएसपी ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल चुका है और अनुसंधान में यह बड़ी कड़ी साबित होगा। मुख्य आरोपी सहित सभी आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

गिरफ्तार अपराधियों के सम्बंध में उन्होंने बताया कि सभी आठो आरोपियों को दरभंगा, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। सभी दरभंगा के ही रहने वाले हैं। इन लोगों को भाड़े पर लाया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में विश्वविद्यालय थाने के लक्ष्मीसागर निवासी सतीश पासवान, सदर थाने के हसनपुरा कबीरचक निवासी मिथिलेश पासवान, नगर थाने के भटियारीसराय निवासी भास्कर कुमार, लहेरियासराय थाने के इमामबाड़ी निवासी छोटू कुमार सिंह व विजय कुमार भगत, कोतवाली ओपी क्षेत्र के मोना उर्फ एहसान, नगर थाने के लालबाग निवासी मो. जावेद तथा सिमरी थाने के लदौर निवासी अभिमन्यु राज राजपूत उर्फ बाबा हैं।

प्रभारी एसएसपी ने कहा कि पांच अन्य आरोपितों की भी शिनाख्त कर ली गयी है। मुख्य आरोपित शिव कुमार झा की भी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में नगर थाने की पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इसकी जांच की जिम्मेवारी सदर एसडीपीओ को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गर्भवती महिला के आठ माह के बच्चे के मृत्यु के बाद हत्या की धारा लगाये जाने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि आईपीसी में इसके

Advertisement

लिए अलग अलग धाराएं हैं। इसके लिए डॉक्टर के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। डॉक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद सुसंगत धाराएं जोड़ी जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अध्यन और फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद मामले का स्पष्ट रूप से उदभेदन हो जाएगा।

बता दें कि यह घटना गत 10 फरवरी को हुई थी। आगजनी में चार लोग झुलस गए थे। इनमें से दो को गंभीर हालत में डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर किया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा है।

Share