Home Featured चौकीदार पुत्र की मनमानी को पुलिस का समर्थन पड़ा भारी, आक्रोशित लोगों ने घंटों किया सड़क जाम।
Featured - मुख्य - February 13, 2022

चौकीदार पुत्र की मनमानी को पुलिस का समर्थन पड़ा भारी, आक्रोशित लोगों ने घंटों किया सड़क जाम।

दरभंगा: कभी कभी अनावश्यक पुलिसिया रौब दिखाना पुलिस को भारी पड़ जाता है। जनता का मूड बिगड़ता है तो उग्र हुए आंदोलन के सामने पुलिस को झुकना पड़ता है। कुछ ऐसा ही जनाक्रोश झेलना पड़ा है जिले के बहेड़ा थाना की पुलिस को।

दरअसल, बहेड़ा थानाक्षेत्र के शिवराम में पुलिस द्वारा एक दिव्यांग व परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट किए जाने के बाद रविवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। नाराज लोगों ने शिवराम चौक पर मुख्य पथ को आगजनी कर जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे बहेड़ा थानाध्यक्ष सुरेश राम को भी ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना

Advertisement

करना पड़ा। यहां के सभी व्यवसायियों ने भी दुकान बंद कर घटना का विरोध किया।

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की शाम गांव के दुखी साहु के पौत्र का मुंडन समारोह था। इसमें डीजे बज रहा था। इसी दौरान गांव के चौकीदार फूल हसन का पुत्र मो0 मुश्ताक शराब के नशे में वहां पहुंचा। दुखी साह के दिव्यांग पुत्र मनोज साह के साथ गाली-गलौज करते हुए कहने लगा डीजे क्यों बजा रहे हो। इसका विरोध करने पर चौकीदार पुत्र ने मनोज के साथ मारपीट की। फोन कर एंटी लीकर टास्क फोर्स को 20 मिनट में बुला लिया। पुलिस की इस टीम ने दुखी साह के घर में प्रवेश कर बहू अंजू देवी, अनिता देवी एवं दिव्यांग

Advertisement

मनोज साह सहित मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने आए लोगों के साथ भी जमकर मारपीट की।

ग्रामिणों का कहना था की शिवराम पंचायत के चौकीदार का बेटा मो मुश्ताक बराबर ग्रामीणों के साथ ज्यादती करता है। वह शराब धंधेबाजों से मिलीभगत कर अवैध रकम की वसूली करता है। सबकुछ जानते हुए पुलिस के वरीय पदाधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

सड़क जाम की सूचना के बाद घटनास्थल पर बहेड़ा थानाध्यक्ष सुरेश राम को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। बाद में थानाध्यक्ष ने चौकीदार, उसके पुत्र व एंटी लीकर टास्क फोर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को अपनी रिपोर्ट भेजने की बात कही। इसके करीब छह घंटे बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। ग्रामीणों का कहना था कि चौबीस घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन फिर से होगा।

Share