
भाजपा कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
दरभंगा: बेनीपुर के पूर्व जदयू विधायक सह वर्तमान भाजपा नेता सुनील चौधरी के पैतृक गांव नेहरा में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में आयोजित मिलन सह सम्मान समारोह में सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी के सांसद अशोक यादव सहित जिला के कतिपय वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

समारोह के आरंभ में सांसद गोपाल जी ठाकुर को सुशील चौधरी तथा जिला अध्यक्ष एवं उप महापौर को पूर्व विधायक सुनील चौधरी द्वारा पाग- चादर से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद ने बेनीपुर के पूर्व विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके प्रयास से ही झारखंड में मैथिली को द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिला। झारखंड में भी मिथिला को एकीकृत करने में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। भाजपा में इनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है।
सांसद ने कहा कि गत वर्ष इनकी सदस्यता के समय गवाह के रूप में मैं भी मौजूद था। जिला अध्यक्ष ने भी पूर्व विधायक के पार्टी में शामिल होने से जिला में भाजपा को मजबूती मिलने की बात बतलाई। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से माइक्रो डोनेशन देने की अपील की। कार्यक्रम के उपरांत सभी मंडल अध्यक्षों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक द्वारा गमछा एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपमहापौर भरत सहनी, मदन कुमार झा, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

