Home Featured आगजनी की घटना के विरोध में महानगर युवा राजद द्वारा निकाला गया विरोध मार्च।
Featured - मुख्य - February 13, 2022

आगजनी की घटना के विरोध में महानगर युवा राजद द्वारा निकाला गया विरोध मार्च।

दरभंगा: जीएम रोड में गत 10 फरवरी को हुई आगजनी की घटना के विरोध में रविवार को महानगर युवा राजद की ओर से महानगर अध्यक्ष राकेश नायक के नेतृत्व में राजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ शहर के आयकर चौराहे पर विरोध मार्च निकाला गया।

इस मौके पर राजद महानगर अध्यक्ष रामा शंकर साहनी व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलाम हुसैन चीना ने कहा कि इस घटना में भू माफियाओं के साथ पुलिस प्रशासन की मिलीभगत है। पुलिस ने अपराधियों से मोटी रकम लेकर इस घटना को अंजाम दिया है।

Advertisement

हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई संबंधित पुलिस अधिकारी के वेतन से राशि काटकर की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही घटना में संलिप्त अधिकारी को तत्काल बर्खास्त किया जाये। नेताओं ने कहा कि अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनके घर की कुर्की-जब्ती की जाए। कार्यक्रम में प्रदेश युवा राजद उपाध्यक्ष अफजल अली खान, प्रदेश महासचिव गोविंद यादव, मो. कमरे आलम, शमशेर, श्याम यादव, समीउर रहमान, डॉ. संतोष गोस्वामी, रंजीत यादव, मेहताब सिद्दीकी, नौशाद आलम खान, टिंकू बारी आदि समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share